Uttarakhand News- शादी की रस्म खत्म हुई तो ससुराल जाने की जगह दुल्हन अपने पति के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंची। दूल्हे राजा परीक्षा केंद्र के बाहर अपनी दुल्हन का इंतजार करते दिखे। नए जोड़े को यूं परीक्षा केंद्र पर देखकर कुछ देर के लिए वहां कौतूहल का माहौल रहा।
मामला उत्तराखंड से है जहां लक्सर तहसील की पथरी बस्ती निवासी अंजलि नौटियाल की कल रात बारात आई, पूरे रस्मों रिवाज के साथ उसने राजेश नौटियाल के साथ सात फेरे लिए. जिसके बाद आज सुबह उसकी विदाई होने थी, लेकिन आज अंजलि को बीकॉम का एग्जाम भी देना था।
ऐसे में लड़की वालों ने यह बात दूल्हे और ससुरालियों को बताया. जिसके बाद दूल्हे और ससुरालियों ने अंजलि के एग्जाम में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी. फिर क्या था शादी के जोड़ों और हाथों में मेंहदी लगी अंजलि सरपट अपने कॉलेज की ओर भागी।
सबसे अच्छी बात यहां यह रही कि अंजलि को दूल्हा राजेश खुद अपनी गाड़ी में लेकर उसे गर्ग डिग्री कॉलेज छोड़ने पहुंचा. जहां अंजलि ने कॉमर्स का पेपर दिया. इस बीच राजेश सेंटर के बाहर अपनी दुल्हनिया का इंतजार करता रहा. एग्जाम खत्म होने के बाद अंजलि जब सेंटर से बाहर आई को राजेश का चेहरा खिल गया. वहीं, परीक्षा देकर अंजलि भी काफी खुश नजर आई।
अंजलि का कहना है कि अपना पेपर छोड़ देती तो उसका एक साल खराब हो जाता. इसलिए उसे शादी के जोड़े में ही पेपर देने की परमिशन दी गई. अंजलि का पढ़ाई के प्रति जज्बा लोगों के लिए एक मिसाल बन गया है।
अंजलि का यह कदम की सराहनीय है. साथ ही राजेश ने भी जीवनसाथी होने के नाते अंजलि के भविष्य को संवारने के लिए जो योगदान दिया है परीक्षा के बाद अंजली ने कहा, ‘मैंने कड़ी मेहनत की थी और इस मौके को खोना नहीं चाहती थी। मेरे परिजनों और ससुरालवालों ने भी मेरा हौसला बढ़ाया। मैंने कभी सोचा नहीं था कि शादी के दिन ही मुझे परीक्षा केंद्र पर जाना पड़ेगा। यह नया अनुभव है और उम्मीद करती हूं कि परीक्षा में अच्छे अंक आएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भूमि के कुर्रे में विलम्ब होने पर आयुक्त ने नाराज, SDM को किया तलब
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) निजी स्कूलों की मनमानी पर सबसे बड़ा शिकंजा, 1 रुपए में TC, एक्ट्रा फीस वापस करने के निर्देश लागू
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राइजिंग सिटी’ कार्यक्रम में प्रदेश के विकास विजन को किया साझा
देहरादून : पूरे उत्तराखंड में 28 से तेज बारिश का दौर
उत्तराखंड में बंदरों का आतंक! हमले से बचने की कोशिश में तीसरी मंजिल से गिरी महिला
उत्तराखंड: दो भर्ती परीक्षाओं की तिथियां बदलीं
UTTRAKHAND : खुशियां लेकर लौट रहा था परिवार…रास्ते में तेज रफ्तार कैंटर ने सब कुछ बदल दिया
UTTRAKHAND: मामा की बेटी से निकाह किया…गुस्से में मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोद डाला 
