Kashipur News– काशीपुर में आज सड़क दुर्घटना में पूर्व तहसीलदार की पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों पति पत्नी अपने नाती के स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने जा रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरअसल पूर्व तहसीलदार मनोरथ सिंह लखचोरा अपनी 56 वर्षीय पत्नी लीला देवी के साथ स्कूटी पर सवार होकर बाजपुर रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले अपने नाती के स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में जा रहे थे। जैसे ही आईटीआई थाना क्षेत्र के बाजपुर रोड स्थित आलूफार्म के पास पहुंचे तभी अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई जिससे पीछे बैठी उनकी पत्नी छिटककर गिर पड़ी और एक ट्रक की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

आनन-फानन में राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें निजी चिकित्सालय ले गए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका लीला देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले में कल छुट्टी
हल्द्वानी:(दुःखद) लालकुआं हाइवे में रोड क्रॉस करते समय हुआ दर्दनाक हादसा, मौके पर मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड : यहाँ चारा काटते समय महिला को सांप ने डसा, मौत
हरिद्वार जमीन घोटाला, सस्पेंड दो अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए डिटेल
हल्द्वानी शुद्धिकरण मामला: उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गजों ने संभाला मोर्चा, जानिए किसने क्या कहा
हल्द्वानी में व्यापारियों के बीच पहुंचे CM धामी, समस्याएं सुनीं और कह दिया- ‘आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार साथ खड़ी है’
हल्द्वानी :डिजिटल मीडिया संस्थानों की विज्ञापन दरों में बढ़ोतरी की मांग, मुख्यमंत्री धामी को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड: कोटद्वार की इन बेटियों ने राष्ट्रीय हॉकी में बनाई पहचान, खेल दिवस पर हुआ सम्मान
उत्तराखंड में फिर आफत की बारिश! 31 अगस्त-1 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में सबसे बड़ा खतरा 


