- मौत के बाद डीप फ्रिज में रखी बॉडी
देहरादून- खबर राजधानी देहरादून के हरावाला क्षेत्र की है। जहां एक युवती की मौत 3 दिन पहले हो जाती हैं वही युवती के मृत शरीर को परिजनों ने पिछले 3 दिनों से डीप फ्रिज में रखा है। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
परिजनों का आरोप है कि युवती के साथ दिसंबर माह में पड़ोस के कुछ युवकों ने किसी मामले को लेकर मारपीट की थी, मारपीट के बाद युवती की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उसे हॉस्पिटलाइज करना पड़ा जिसके बाद उसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा था।

बता दें कि यह घटना देहरादून के हरा वाला पुलिस चौकी का है, जहां पर मनाली के साथ पड़ोस के कुछ युवकों ने जबरन मारपीट की जिसके बाद मनाली को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा था, वहीं घटना को पुलिस चौकी हरावाला में दर्ज किया गया , बता दें कि घटना के बाद से ही युवती बीमार चल रही थी। वही 26 अगस्त को मनाली की मौत हो गई परिजनों का आरोप है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है वह मनाली का दाह संस्कार नहीं करेंगे।
गौरतलब है कि पिछले 3 दिनों से मनाली को डीप फ्रीज में रखा गया है । पुलिस के मुताबिक पिता राकेश कुमार की बेटी मनाली लंबे समय से बीमार चल रही थी पोस्टमार्टम के आधार पर पुलिस का कहना है कि युवती की मौत बीमारी से हुई है। मनाली की मौत के बाद भीम आर्मी ने भी मामले को गंभीर बताया, उन्होंने कहा कि दलित परिवार की मनाली की मौत होने के बाद जब तक दोषियों को सजा नही हो जाती और मनाली को न्याय नही मिल जाता भीम आर्मी सड़कों पर रहेगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
