रुड़की-लक्सर के खानपुर थाना क्षेत्र में पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। बीती रात को ग्रह कलेश के चलते बबलू नाम के युवक ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी और हत्या करने के बाद युवक खुद थाने पहुंच गया। और पुलिस को बताया की उसने अपनी पत्नी हत्या कर दी है। सूचना पाकर खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वही मृतका के परिजनों को भी सूचना दे दी।
दरअसल मामला खानपुर थाना क्षेत्र के डूमनपुरी गाँव का है। बताया डूमनपुरी गाँव निवासी बबलू और उसकी पत्नी सुशीला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और बीती रात दोनो के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर बबलू ने सुशीला का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह होने पर बबलू खुद खानपुर थाने पहुंचा और पुलिस को अपनी पत्नी की हत्या की सूचना दी। सूचना मिलते ही खानपुर थाना प्रभारी अरविंद रतूड़ी पुलिस टीम के साथ युवक के घर पहुंचे और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
लक्सर सीओ हेमेन्द्र सिंह नेगी ने बताया की डुमनपुरी गाँव में एक बबलू नाम के आदमी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। जिसकी सूचना पाते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची है। तहरीर प्राप्त होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम 
