उत्तराखंड: दोपहर में बाहर न निकलें, एडवाइजरी जारी, मैदानों में बढ़ेगा हीट अटैक, अगले 4 दिन भीषण गर्मी
उत्तराखंड में गर्मी अब और विकराल रूप लेने जा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मैदानी जिलों में तापमान लगातार बढ़ने का अनुमान जताया है। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और देहरादून में पारा 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच सकता है, जबकि नैनीताल समेत कई जिलों में भी गर्म हवाओं का असर साफ दिखेगा। भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जिलों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है।
19 मई से गर्मी का प्रकोप तेज, पूरे प्रदेश में मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 19 मई को पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। हरिद्वार में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंचने का अनुमान है, जबकि ऊधम सिंह नगर, देहरादून, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल में पारा 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
टिहरी, अल्मोड़ा, चंपावत और निचले चमोली क्षेत्रों में भी तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
21-22 मई तक नहीं मिलेगी राहत, मैदानों में हीटवेव जैसे हालात
मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 22 मई तक हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भीषण गर्मी जारी रहेगी। देहरादून, नैनीताल और पौड़ी में भी तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिलेगा। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
SEOC की एडवाइजरी_ दोपहर में बाहर निकलने से बचें
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। आम लोगों से अपील की गई है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
अस्पतालों को अलर्ट_ हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा
स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और गर्मी से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पेयजल और बिजली व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है।
बच्चों, बुजुर्गों और मजदूरों के लिए विशेष सतर्कता
विद्यालयों, निर्माण स्थलों और खुले में काम करने वाले श्रमिकों के लिए विशेष एहतियाती कदम उठाने के निर्देश जारी किए गए हैं। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी
हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री, बेटी की मौत
उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश 
