नैनीताल की बेटी उदिता पनेरू का अंडर-18 नेशनल में दूसरी बार चयन, पढ़ाई और खेल में कर रही कमाल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल की बेटी उदिता पनेरू का अंडर-18 नेशनल में दूसरी बार चयन, पढ़ाई और खेल में कर रही कमाल

नैनीताल/हल्द्वानी। जिले की होनहार बास्केटबॉल खिलाड़ी उदिता पनेरू ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उदिता का अंडर-18 नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए उत्तराखंड टीम में चयन हुआ है। यह उनका लगातार दूसरा नेशनल है। इससे पूर्व उदिता 75वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी निवासी 17 वर्षीय उदिता एम.बी.पी.जी. डिग्री कॉलेज, हल्द्वानी की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी बारहवीं की पढ़ाई शहर के प्रतिष्ठित सेंट टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है। खेल के साथ-साथ उदिता एनडीए की तैयारी भी कर रही हैं और अब तक दो बार एनडीए की परीक्षा दे चुकी हैं। उनका सपना देश की सेवा करना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ

उदिता ने अपनी प्रतिभा के दम पर राज्य स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उदिता यूथ स्टेट चैंपियनशिप और जूनियर स्टेट चैंपियनशिप दोनों में दूसरा स्थान हासिल कर चुकी हैं। इसके साथ ही सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड

उदिता अब तक 5 बार स्टेट खेल चुकी हैं, जिसमें 2024 और 2025 में दो बार रनर-अप रहने का गौरव हासिल किया। उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए उनका चयन 38वें नेशनल गेम्स कैंप और 75वीं सीनियर नेशनल कैंप के लिए भी हो चुका है।

उदिता के चयन पर जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। कोच सचिन वैश्य ने बताया कि उदिता बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी है। सुबह-शाम प्रैक्टिस के साथ-साथ वह पढ़ाई में भी अव्वल है। एनडीए की तैयारी और बास्केटबॉल दोनों को बखूबी संभाल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये

उदिता के पिता कृष्ण चंद्र पनेरू एवं माता रेनू पनेरू ने बताया कि बेटी की इस उपलब्धि से पूरा परिवार और नैनीताल जिला गौरवान्वित है। उन्होंने उदिता के कोच सचिन वैश्य और एसोसिएशन का आभार जताया।

खिलाड़ी परिचय:
नाम: उदिता पनेरू
चेस्ट नंबर: 04
जन्म तिथि: 14/02/2008
शिक्षा: एम.बी.पी.जी. डिग्री कॉलेज, हल्द्वानी | 12वीं – सेंट टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी
पिता: कृष्ण चंद्र पनेरू | माता: रेनू पनेरू | कोच: सचिन वैश्य
मोबाइल: 7818971378
उपलब्धि: 5 बार स्टेट, 1 बार सीनियर नेशनल, 38वें नेशनल गेम्स कैंप, 75वीं सीनियर नेशनल कैंप | एनडीए परीक्षा 2 बार🏀🇮🇳

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें