नैनीताल : हाईप्रोफाइल यौन शोषण मामले में बड़ा एक्शन, भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे हिरासत में

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हाईप्रोफाइल यौन शोषण मामले में बड़ा एक्शन, भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे हिरासत में
एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर तल्लीताल पुलिस की कार्रवाई, चार बाउंसर भी पूछताछ में शामिल


हल्द्वानी। Manjunath TC के सख्त निर्देशों के बाद हाईप्रोफाइल यौन शोषण मामले में मंगलवार सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके साथ मौजूद चार बाउंसरों को भी हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
Ad


जानकारी के अनुसार नरेश पांडे के खिलाफ Mallital कोतवाली में शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी और यौन शोषण करने का मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि वह लड़कियों को आगे कर वीडियो बनवाकर ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर मामलों में भी संलिप्त रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी।
मंगलवार सुबह तल्लीताल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नरेश पांडे को हिरासत में लिया। उसके साथ चार काले कपड़े पहने बंदूकधारी बाउंसरों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था


बताया जा रहा है कि नरेश पांडे खुद को व्यापारी नेता और समाजसेवी के रूप में प्रस्तुत करता था, लेकिन उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे के बाद मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने साफ संदेश दिया है कि महिलाओं और युवतियों का शोषण कर ब्लैकमेलिंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे भी कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते

यह भी पढ़ें 👉  जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन...जानिए क्या है खास

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें