हादसा- सड़क धंसने से नदी में गिरा डंपर,चालक लापता, सर्च ऑपरेशन जारी।
धनोल्टी (टिहरी)- टिहरी गढ़वाल के थाना छाम के अंतर्गत सरोट के पास एक डंपर भागीरथी नदी में जा गिरा। हादसे में चालक लापता है। हादसे का कारण सड़क का पुस्ता धंसना बताया जा रहा है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। चालक के लिए सर्च अभियान जारी है. पहाड़ी खड़ी और रेतीली होने के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

मामले के मुताबिक, सरोट के पास नदी किनारे से रेत ला रहा डंपर सड़क का पुस्ता धंसने के कारण भागीरथी नदी में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया,लेकिन डंपर से चालक लापता बताया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम ने चालक के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, लेकिन, खड़ी और रेतीली पहाड़ी होने के कारण सर्च ऑपरेशन चैलेंजिंग हो गया है।
बता दें कि जिस मार्ग से वर्तमान में रेत कार्यों में लगे डंपर की आवाजाही हो रही है, वह मार्ग पहले टिहरी से उत्तरकाशी को जोड़ने वाले बॉर्डर रोड का हिस्सा था, लेकिन टिहरी बांध झील बनने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी, जिससे मार्ग अब जर्जर हालत में है।
मामले पर तहसीलदार कंडीसौड़ राजकुमार शर्मा ने बताया कि डंपर गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। राजस्व उपनिरीक्षक को मौके पर भेजा गया है। तहसील से टीम भी मौके के लिए रवाना हो चुकी है। 108 एंबुलेंस, थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है. सर्च ऑपरेशन जारी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
