- नाबालिग लड़की ने बच्चे को दिया जन्म,आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज।
थराली (चमोली)- चमोली जिले के थराली की एक नाबालिग लड़की ने शिशु को जन्म दिया। परिजनों ने बागेश्वर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक की धरपकड़ के लिए टीम का गठन किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विकासखंड देवाल के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने जिला चिकित्सालय में 4 जून को शिशु को जन्म दिया। मामले में परिजनों ने बागेश्वर के युवक के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर थाना थराली ने बागेश्वर निवासी आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी है।परिजनों ने आरोप लगाया कि बागेश्वर निवासी आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरन संबंध बनाए जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई। परिजनों को जानकारी मिलने के बाद परिजन किशोरी को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग ले गए,जहां किशोरी ने शिशु को जन्म दिया।

थराली थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि लड़की के अनुसार वो देवाल में कोर्स कर रही थी, इसी दौरान उसकी मुलाकात बागेश्वर निवासी युवक से हुई। जिसने उसके साथ जबरदस्ती की और वो गर्भवती हो गई। मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर ली गई है, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 


