police

उत्तराखंड: युवती से मिलने आया युवक, गले में पट्टा डालकर पीटा…जानिए मामला

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक अपनी परिचित युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि युवक उसका पुराना परिचित है और शनिवार को उससे मिलने आया था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग घर में घुस आए और युवक के साथ मारपीट की। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव

पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कनखल थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें