देहरादून: विकासनगर क्षेत्र की खादर बस्ती में बारिश के दौरान एक छह वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा सड़क किनारे खेल रहा था…तभी वह नाली के पास पहुंच गया और पाइप में फंस गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद जेसीबी की मदद से पाइप को तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जल निकासी व्यवस्था और सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि बारिश का पानी तेज बहाव के साथ नालियों में जाता है…जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी प्रकार की लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी से मिले बाबा रामदेव, उत्तराखंड को लेकर हुई इन खास मुद्दों पर चर्चा
उत्तराखंड के इस युवा के आइडिया ने खींचा CM धामी का ध्यान, फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट पर सरकार करेगी मदद
देहरादून:(बड़ी खबर) CM के सख्त निर्देश घरों के नक्शे स्वीकृति की प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध हो, प्राधिकरण को दो-टूक
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नैनीताल में सड़कों की तैयारी शुरू, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को किया अलर्ट
देहरादून :(बड़ी खबर) परिवहन विभाग ने हल्द्वानी के इस अधिकारी को किया निलंबित
उत्तराखंड: इस जिले में कल 3 सितंबर को भी छुट्टी
हल्द्वानी : चोरगलिया से 17 वर्षीय किशोर लापता, 72 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग 
