बाजपुर में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
एसटीएफ और औषधि प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, लाखों नकली दवाइयां और अवैध शराब बरामद
बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)। उत्तराखण्ड एसटीएफ और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बाजपुर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली एलोपैथिक दवाइयों के अंतरराज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान बिना वैध लाइसेंस के नामी दवा कंपनियों के नाम पर बनाई जा रही भारी मात्रा में नकली जीवन रक्षक दवाइयां, पैकेजिंग मशीनें, अवैध अंग्रेजी शराब और आबकारी होलोग्राम बरामद किए गए। पुलिस ने बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) निवासी धीरेन्द्र पुत्र ब्रहम सिंह को गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ के अनुसार आरोपी आयुर्वेदिक एवं फूड लाइसेंस की आड़ में STADMED, Macleods, Intas, Sun Pharma समेत कई प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से नकली एलोपैथिक दवाइयों का निर्माण कर बाजार में सप्लाई कर रहा था। आरोपी की निशानदेही पर एनएच-74 स्थित गोदाम से भी भारी मात्रा में तैयार नकली दवाइयां, पैकिंग सामग्री और अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
कार्रवाई में लगभग एक लाख टैबलेट और 15 हजार सिरप की बोतलें जब्त की गईं। ये दवाइयां अम्लता, संक्रमण, दर्द, प्रोस्टेट, कैल्शियम, विटामिन और आयरन की कमी जैसी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होती हैं। इसके अलावा 1,632 क्वार्टर मैकडॉवेल नंबर-1, 1,016 शराब की बोतलें, आबकारी होलोग्राम, रैपर, ढक्कन, खाली क्वार्टर तथा दवा निर्माण में प्रयुक्त मशीनें भी बरामद की गईं।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हरियाणा से अवैध शराब मंगाकर उत्तराखण्ड में सप्लाई करने की बात भी स्वीकार की है। आरोपी के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं तथा उत्तराखण्ड आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसटीएफ ने कहा है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जांच व गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला
उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित
उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 
