उत्तराखंड: यहाँ कुत्ते को बचाने में गई युवक की जान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शुभम कश्यप निवासी मिस्सरपुर के रूप में हुई है। हादसा ज्वालापुर क्षेत्र के हरिलोक तिराहे के पास हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) एक और महिला तस्कर गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार शुभम देर रात बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक हाईवे पर एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार से सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : जमरानी बांध की डायवर्जन टनल की खुदाई पूरी

टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया…जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई…जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गांव खेतों से क्रिकेट के मैदान तक का सफर, सभ्या नेगी की मेहनत लाई रंग, उत्तराखंड अंडर-23 टीम में चयन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें