हरिद्वार- धर्मनगरी हरिद्वार से एक बार फिर शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है यहां पुलिस ने लक्सर कोतवाली अंतर्गत सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने मोहम्मदपुर कुन्हारी स्थित प्रिंस होटल में छापेमारी कर तीन युवक और तीन युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। जबकि मौके से होटल के मैनेजर और एक कर्मचारी को भी हिरासत में लिया है।
जबकि, इस कार्रवाई में होटल मालिक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लक्सर में सुल्तानपुर के मोहम्मदपुर कुन्हारी स्थित होटल प्रिंस में देह व्यापार की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को काफी दिनों से मिल रही थी। ऐसे में पुलिस सूचना पर छापेमारी कर होटल प्रिंस से तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही होटल मैनेजर अफजाल और होटल कर्मचारी वीरेंद्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि, होटल मालिक फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।
वहीं, पुलिस ने कार्रवाई में होटल प्रिंस को सील कर दिया है और होटल मालिक व गिरफ्तार तीनों जोड़ों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर अन्य गिरोहो की जानकारी भी ली जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 
