उत्तराखंड में जनपद उधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाजपुर ( उधम सिंह नगर) बाजपुर में घने कोहरे में हल्द्वानी स्टेट हाइवे स्थित रोडवेज स्टेशन के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आ रही थी। इसी दौरान घने कोहरे के कारण कार ट्रैक्टर ट्रॉली कार से टकरा गई।
ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत चार लोग हुए गंभीर घायल,घटना के बाद ट्रॉली छोड़कर चालक ट्रैक्टर लेकर हुआ फरार।
सूचना पर पहुंची पुलिस को कार में सवार पांच लोग गंभीर हालत में मिले। घायलों को बाहर निकाल कर पुलिस ने 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने संदीप (28) को मृत घोषित कर दिया। जबकि शीशपाल (29) निवासी महुआडाबरा जसपुर, संजय उर्फ काले (42), कपिल (29), सुमति शर्मा (33) निवासी काशीपुर का प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया।
मामले में कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ट्रॉली छोड़कर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। परिजनों को भी अवगत कराया गया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 
