उत्तराखंड: यहां 10 करोड़ से बनी सड़क तीन महीने में उखड़ी, ग्रामीणों में नाराजगी।

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चमोली। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी Gairsain के पास भराड़ीसैंण क्षेत्र में बनी सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। भराड़ीसैंण बाजार से परवाड़ी गांव को जोड़ने के लिए बनाई गई सड़क का डामर कुछ ही महीनों में उखड़ने लगा है…जिससे लोगों में रोष है।

जानकारी के अनुसार भराड़ीसैंण से परवाड़ी गांव को जोड़ने के लिए करीब 10 किलोमीटर सड़क बनाई गई है…जिस पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का डामरीकरण सही गुणवत्ता का नहीं किया गया…जिसके कारण कुछ ही समय में सड़क की परत उखड़ने लगी है। इससे इस मार्ग पर वाहनों के फिसलने का खतरा भी बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत के लिए गर्व का क्षण: अनुप्रिया राय ने रचा इतिहास पास की UPSC परीक्षा

ग्रामीणों का कहना है कि विधानसभा भवन के निर्माण के समय परवाड़ी गांव के लोगों ने अपनी चारागाह भूमि भी दी थी…ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। लेकिन सड़क की खराब गुणवत्ता से लोगों को उम्मीद के अनुसार सुविधा नहीं मिल पा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में हुवे ये फैसले

जिला पंचायत सदस्य और परवाड़ी गांव की निवासी Kameshwari Devi ने कहा कि यदि जल्द सड़क का सुधार नहीं किया गया और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आगामी विधानसभा सत्र के दौरान विरोध प्रदर्शन करेंगे।

वहीं कर्णप्रयाग के विधायक Anil Nautiyal ने बताया कि सड़क के खराब डामरीकरण की शिकायत मिली है। इस पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत काम कर रही संस्था को दोबारा डामरीकरण करने के निर्देश दिए गए हैं और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: (बड़ी खबर) अपने बच्चे का RTE के तहत दाखिला करवाने वाले अभिभावक ध्यान दें

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत काम कर रही संस्था National Projects Construction Corporation (एनपीसीसी) के अधिशासी अभियंता Narendra Singh ने बताया कि यह सड़क जायडेक्स तकनीक से बनाई गई है। उन्होंने कहा कि डामर उखड़ने की एक वजह निर्माण के दौरान अधिक वाहनों की आवाजाही और कम तापमान भी हो सकता है। साथ ही ठेकेदार को सड़क जल्द ठीक करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें