रूद्रपुर – संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी युगल किशोर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में विकास भवन परिसर में ’’हर घर तिरंगा आउटलेट’’ स्थापित किया गया है।
यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया की आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक जनपद के सभी दो लाख अस्सी हजार घरों में तिरंगा लहराने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि जनपद में तिरंगे की उपलब्धता आसानी से हो इसके लिए विकास भवन में आउटलेट स्थापित किया गया है और साथ ही नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, ब्लॉक कार्यालयों में भी आउटलेट स्थापित कराए जा रहे हैं। जिनमे पुनासिब दामों पर झण्डा व डण्डा आसानी से उपलब्ध रहेगा।
उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति झण्डा खरीदने में समर्थ नहीं हैं, उनके लिए निःशुल्क झंडे की व्यवस्था सीएसआर फण्ड से करने की व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जनपद के हर कोने तक तिरंगा झंडा पहुंचाने के लिए इसके वितरण का अभियान भी चलाया जायेगा और घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, टॉल प्लाज़ा, पुलिस चौकी/थाना, गैर सरकारी परिसरों हर जगह तिरंगा झंडा फहराया जायेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद 



