देहरादून (corona update): उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है राज्य के 12 जनपदों में कोरोना संक्रमण के 308 नए मामले सामने आए हैं वहीं मंगलवार को 346 मामले सामने आए थे। वही चिंताजनक है कि राज्य में आज भी तीन कोरोना मरीजों की मौत हुई है। जिनमें दो ऋषिकेश एम्स तथा एक सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती था।राज्य में आज कोरोना के 309 नए मामले सामने आए है। वर्तमान में राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1790 पहुंच गई है।
बुधवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 309 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जबकि आज रिकॉर्ड 434 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए। दैनिक संक्रमण दर पर नजर डालें तो 12.70% पर पहुंच गई है।

जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में 162 ,हरिद्वार से 17, नैनीताल जिले में 58, उधमसिंह नगर से 10, पौडी से 11 ‘ टिहरी से 05 , चंपावत से 05, पिथौरागढ़ से 04 , अल्मोड़ा 12, बागेश्वर से 08, चमोली से 03, रुद्रप्रयाग से 14 ,उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में अब तक कुल 98782 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 93194 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 3501 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं तथा 297 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिकवरी प्रतिशत दर 94.34 प्रतिशत है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद 
