उत्तराखंड – 10 दिन पूर्व छुट्टी आए जवान की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देवाल। चमोली जिले के देवाल में खेता सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार सेना के जवान की मौत हो गई।

पुलिस और एसडीआएफ के जवानों ने नदी से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर देहरादून से गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक रैन फैंटी गांव निवासी प्रमोद सिंह (36 वर्ष) पुत्र महिपाल सिंह 14 गढ़वाल राइफल में तैनात थे। दस दिन पूर्व प्रमोद छुट्टी पर आए थे। बताया जा

रहा है कि बृहस्पतिवार को प्रमोद कार से अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान रैन गांव के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर नीचे पिंडर नदी में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  Понимание программы лояльности казино Pinco: Зеркало

चौकी प्रभारी विनोद रावत ने बताया कि सूचना पर पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ मिलकर ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन उनका शव नहीं मिला। शुक्रवार दोपहर को पानी में डूबी कार से प्रमोद का शव निकाला गया। प्रमोद अपने पीछे पत्नी, पांच साल का बेटा व माता- पिता को छोड़ गए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें