उत्तराखंड में ऋषिकेश के हरिपुरकला ग्राम सभा में तीन बच्चों की मां को एक नाबालिग से प्यार हो गया। इसका पता परिजनों को चला, तो पुलिस स्टेशन में हंगामा हो गया। महिला के पति और नाबालिग लड़के के परिजन महिला को समझाने का प्रयास करते रहे। लेकिन महिला मानने को तैयार नहीं हुई। यहां तक कि उसने नाबालिग से शादी न होने पर खुदकुशी की धमकी तक दे डाली थी। ऐसा सुन पुलिस वाले भी परेशान हो गए थे।
काफी देर चले विवाद में पुलिस ने बामुश्किल दोनों पक्षों को शांत कराया। लेकिन एक बार समझौता होने के बाद महिला ने दोबारा हंगामा कर दिया। इस पर पुलिस को महिला के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी।पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरिपुरकला में रहने वाली एक महिला को नाबालिग से प्यार हो गया। दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ी, तो साथ जीने मरने की कसमें खा ली। धीरे- धीरे प्यार का यह सिलसिला आगे बढ़ा। इसकी भनक महिला के पति और नाबालिग के परिजनों को लगी।
मंगलवार को उन्होंने महिला और नाबालिग को एक स्थान पर साथ बैठे हुए पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ही ओर से हंगामा शुरू हो गया। मामला बढ़ने पर महिला का पति और नाबालिग के परिजन रायवाला थाने पहुंचे। महिला ने नाबालिग से शादी नहीं होने पर खुदकुशी करने की कई बार धमकी दी। पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों के लोगों को समझाया, इसके बाद वह वापस लौट गए।थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि एक बार समझौते के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन महिला ने दोबारा हंगामा कर दिया। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए महिला पर शांति भंग की धारा में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी महिला को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :देर रात बिगड़ा मौसम, हल्द्वानी में तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान
देहरादून :(बड़ी खबर) आज भी प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR 

