दो मंजिला मकान में लगी आग ढाई माह के बच्ची जिंदा जली
बड़कोट। क्षेत्र के कोटि गगटाड़ी निवासी शैलेन्द्र चौहान के लसरी नामे तोक स्थित दो मंजिला आवासीय मकान में रविवार की शाम अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में मन बहादुर नेपाली मूल की ढाई माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि मकान में रखा सारा घरेलू सामान व भवन जल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि मकान में रह रहे लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले लेकिन मासूम बच्ची आग की चपेट में आ गई और उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आग लगने की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम नायब तहसीलदार खजान असवाल के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: आइए गंगोत्री नेशनल पार्क घूमने, गर्मियों के लिए खुले गेट
नैनीताल: कमलेश महतोलिया ने फूलों की खेती से लिखी सफलता और रोजगार की नई कहानी
उत्तराखंड: पैर छोड़ पूरा धड़ खा गया बाघ, इलाके में दहशत
उत्तराखंड: धामी सरकार का बड़ा कदम: ITBP अब खरीदेगी किसानों से सीधे फल-सब्जियां
देहरादून :(बड़ी खबर) CM पहुंचे सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके घर
उत्तराखंड: यहाँ मरीज ले जा रही एंबुलेंस ब्रेक फेल होते ही सड़क पर पलटी
उत्तराखंड: फांसी लगाकर युवक ने दी जान, पत्नी और मासूम को कमरे में किया बंद
हल्द्वानी : यहां ट्रैक्टर सवार की गुंडागर्दी, ढाबे के बाहर खड़ी कार पर तीन बार चढ़ाया ट्रैक्टर, वीडियो वायरल 

