देवप्रयाग– बरसात के मौसम में उत्तराखंड में नदियों के उफान में बह कर इस साल कई लोग जान गवा चुके हैं देवप्रयाग ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगर स्थित भागीरथी घाट में भी एक और ऐसे ही दुखद हादसा हो गया।जहां 13 साल की मासूम बालिका नदी की तेज धारा में बह गई। पुलिस बालिका की तलाश में भागीरथी नदी में सर्च अभियान चला रही है। ग्राम प्रधान नगर सुनील ने बताया कि भागीरथी पुल के नीचे किनारे गांव की कुछ लड़कियां पानी पीने गई थी। बारिश से उफान में बह रही भागीरथी की एक तेज लहर आई जिसमें बड़ी लड़कियां तो किसी तरह निकल गई, मगर 13 साल की अर्चना पुत्री मदनलाल नदी के तेज बहाव में बह गई। जूनियर हाई स्कूल में आठवीं की छात्रा अर्चना के बहने की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया घटना की जानकारी मिलते ही बालिका के पिता चंडीगढ़ में कार्यरत मदनलाल जी घर पहुंच गए इस बीच पुलिस भागीरथी में सर्च अभियान चला रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

