विकासनगर (देहरादून): पछवादून क्षेत्र में सूखे नशे की तस्करी का तरीका लगातार बदलता जा रहा है। पहले जहां महिलाएं नशा तस्करी में शामिल पाई जाती थीं वहीं अब तस्कर बच्चों और किशोरों के जरिए स्मैक, चरस और गांजा जैसे नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री करा रहे हैं। हाल ही में कुंजाग्रांट क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बच्चे के पास से स्मैक मिलने के बाद यह मामला फिर चर्चा में आ गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बच्चा यह भी नहीं जानता था कि वह किस तरह का सामान लेकर जा रहा है। पूछताछ में उसने बताया कि यह नशीला पदार्थ उसकी खाला द्वारा मंगवाया गया था। बच्चा देहरादून का रहने वाला है और रिश्तेदारी में कुंजाग्रांट आया हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी बच्चों और किशोरों से नशा तस्करी कराने के मामले सामने आ चुके हैं।
कुंजाग्रांट क्षेत्र अब नशा तस्करी और बिक्री का केंद्र बनता जा रहा है। यहां से पछवादून के साथ-साथ देहरादून और हरिद्वार तक नशीले पदार्थों की आपूर्ति की जा रही है। अधिकतर मामलों में नशे की खेप सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र से आने की बात सामने आई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि तस्करों और पैडलरों ने पुलिस की निगरानी से बचने के लिए अपने घरों के बाहर कैमरे लगा रखे हैं। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी पीछे के रास्तों या छतों के जरिए फरार हो जाते हैं। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्र में पैदल गश्त और जागरूकता अभियान भी चलाया…लेकिन नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।
ग्राम प्रधान मुसव्विर अली का कहना है कि पुलिस लगातार एफआईआर दर्ज कर रही है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई के अभाव में नशा तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। वहीं स्थानीय निवासी सादिर अली ने आरोप लगाया कि कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई है।
कोतवाली प्रभारी विकासनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि बच्चे से स्मैक मंगवाने वाले व्यक्ति को ट्रेस कर लिया गया है और कुंजाग्रांट क्षेत्र में नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए जल्द ही बड़ा अभियान चलाया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो नशे का यह जाल बच्चों, किशोरों और युवाओं के भविष्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर DM का डंडा, 39 लाख रुपए फीस अब तक की वापस
हल्द्वानी : रिहायशी इलाकों में कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई, 30 को नोटिस
देहरादून : (बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
जन्माष्टमी पर जानिए हल्द्वानी की उस खास वाटिका के बारे में, जहां मौजूद हैं भगवान कृष्ण से जुड़े 5 अनोखे पौधे!
गंजेपन से परेशान लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड के इस सरकारी अस्पताल में फ्री हेयर ट्रांसप्लांट शुरू
उत्तराखंड में 101 युवाओं की सरकारी नौकरी पक्की, CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; जानिए किन विभागों में मिली नियुक्ति
CM धामी की मांग पर आगे बढ़ी बात, चम्पावत में ECHS पॉलीक्लिनिक को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आया पत्र
उत्तराखंड : फार्मासिस्टों के आंदोलन से पहले सरकार हुई सक्रिय, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सुनीं 5 बड़ी मांगें
बिंदुखत्ता में 20वें दिन भी नहीं थमा आंदोलन, राजस्व ग्राम की मांग पर अब 27 सितंबर की बड़ी रैली की तैयारी!
उत्तराखंड के विकास को लेकर CM धामी का बड़ा प्लान, अब शोध और डेटा से तय होगी सरकार की नई दिशा! 

