Agastyamuni

उत्तराखंड: डोली रुकी तो फूटा गुस्सा! अगस्त्यमुनि में हथौड़ा लेकर गेट पर चढ़े ग्रामीण

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग: मकर संक्रांति के पावन पर्व पर केदारनाथ हाईवे स्थित अगस्त्यमुनि में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब अगस्त्य मुनि महाराज की ऐतिहासिक डोली यात्रा के दौरान विवाद खड़ा हो गया। मंदिर से रवाना होकर डोली को अगस्त्य ऋषि के मैदान पहुंचना था जहां सैकड़ों श्रद्धालु पहले से मौजूद थे…लेकिन मैदान का मुख्य गेट बंद होने के कारण डोली को अंदर प्रवेश नहीं कराया गया।

गुरुवार को डोली जब मैदान में प्रवेश के लिए पहुंची तो गेट न खुलने से श्रद्धालु आक्रोशित हो गए। इसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने खुद जिम्मा उठाते हुए गेट तोड़ने का प्रयास शुरू कर दिया। इस दौरान महिलाएं भी गेट पर चढ़कर हथौड़ों से गेट तोड़ने की कोशिश करती नजर आईं। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

डोली समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि 15 वर्षों बाद निकल रही इस ऐतिहासिक डोली यात्रा की सूचना पहले ही प्रशासन को दी गई थी…बावजूद इसके कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई।

यह भी पढ़ें 👉  गंजेपन से परेशान लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड के इस सरकारी अस्पताल में फ्री हेयर ट्रांसप्लांट शुरू

बताया जा रहा है कि इसी मैदान में सरकार द्वारा स्टेडियम निर्माण किया जा रहा है, जिसका मंदिर समिति और स्थानीय लोग लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह भूमि अगस्त्य ऋषि मंदिर की है….इसी मांग को लेकर क्षेत्र में पहले से धरना-प्रदर्शन भी जारी है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें