गरुड़ (उत्तराखंड): उत्तराखंड के सिल्ली गांव के निवासी हवलदार जगदीश दुबे ने अपनी वीरता से पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। पहली बटालियन पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्स) में तैनात हवलदार दुबे को उनकी अदम्य शौर्य और साहस के लिए सेना मेडल से सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार 24 जून 2024 को जम्मू-कश्मीर में चलाए जा रहे एक ऑपरेशन के दौरान दुबे ने नजदीक से आतंकवादी को सटीक निशाना बनाकर ढेर किया। उनके साहस और कुशलता के चलते सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली।
सेना दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमांड में आयोजित समारोह में आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उन्हें यह मेडल प्रदान किया।
हवलदार दुबे की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और गांव में खुशी की लहर है। उनके पिता नरोत्तम दुबे, माता गंगा देवी, पत्नी पूजा दुबे और अन्य परिजन उनकी बहादुरी पर गर्व व्यक्त कर रहे हैं।
ग्रामीणों और स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि हवलदार दुबे की वीरता न केवल सुरक्षा बलों के लिए प्रेरणा है, बल्कि उत्तराखंड के युवाओं के लिए भी उदाहरण पेश करती है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
