109 गांव रेड ज़ोन में, फेंसिंग और सोलर लाइट से होगी घेराबंदी – डीएम
नैनीताल। मानव-वन्यजीव संघर्ष पर लगाम लगाने के लिए नैनीताल जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिले में वन्यजीवों के हमलों से सबसे ज्यादा प्रभावित 109 गांवों को रेड जोन के रूप में चिन्हित किया गया है। इन गांवों में अब लोगों की जान-माल और किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए गुणवत्तापूर्ण चैनलिंग फेंसिंग, सोलर लाइट और जरूरत के मुताबिक पिंजरे लगाए जाएंगे।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि पिछले 5 से 10 वर्षों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं का अध्ययन करने के बाद वन विभाग, कृषि और उद्यान विभाग की संयुक्त टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की है। इस वर्ष संघर्ष से सर्वाधिक प्रभावित 109 गांवों को प्राथमिकता दी गई है।
इन गांवों में जहां खेती-बागवानी के बीच लगातार जंगली जानवरों की आवाजाही और हमलों की घटनाएं सामने आई हैं, वहां युद्ध स्तर पर फेंसिंग का काम कराया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में सोलर लाइट्स भी लगाई जा रही हैं।
जिलाधिकारी के मुताबिक, इन कार्यों के लिए जिला योजना में विशेष प्राथमिकता दी गई है। वहीं खनन न्यास से 2.5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि चिन्हित गांवों में शत-प्रतिशत फेंसिंग और सोलर लाइट का काम पूरा किया जा सके।
डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री का भी कृषि और बागवानी को वन्यजीवों से होने वाले नुकसान से बचाने पर विशेष फोकस है। जिन गांवों में लोगों की जान-माल को खतरा है, वहां पिंजरे, सोलर लाइट और फेंसिंग जैसे सुरक्षा उपाय प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



एबीवीपी पदाधिकारियों से मिले सीएम धामी, बोले- युवाओं को खुद को अपडेट रखना जरूरी
उत्तराखंड में यहां लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, PAC जवान मलबे में दबा
उत्तराखंड: सैलजा की चिट्ठी पर हरीश रावत का दो टूक जवाब, बोले- हम कांग्रेस के सिपाही, राहुल जी के आदेश पर काम करते हैं’
उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम बदलेगा रंग, कई जिलों में येलो अलर्ट; बारिश के साथ बर्फबारी
उत्तराखंड: नौकरी मिली तो सीएम धामी ने भी समझाई जिम्मेदारी, 332 नव नियुक्त कार्मिकों को दिया ये संदेश
हल्द्वानी: हिमालय को बनाया कारोबार की ताकत, नंदिनी ने प्राकृतिक चीजों से तैयार किया अपना ब्रांड
उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात
उत्तराखंड: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, खुद परोसा खाना; गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई
लालकुआं : विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में हुए कई कार्यक्रम
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि 
