उत्तराखण्ड के बाजपुर में दस लोगों के तांत्रिक विद्या के चलते गायब होने और फिर बरामद होने से सनसनी फैल गई । पुलिस की जांच में तंत्र मंत्र के चक्कर में एक गड्ढे में बकरा दबा मिला।
उधम सिंह नगर जिले के बाज़पुर स्थित रानीनागल गांव में एक परिवार की दो बेटियों की तबीयत कुछ समय से खराब चल रही थी। परिजनों को उनपर भूत-प्रेत का साया होने का अंधविश्वास था। इसके चलते उन्होंने एक तांत्रिक को बुलाया। तांत्रिक ने उन्हें घर पर भी साया होने की बात कहकर पूजा कराने को कहा ।
CORONA UPDATE- राज्य में फिर बढ़ी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या, 19 सौ पार हुआ आंकड़ा
जानकारी के अनुसार घर में पूजा हुई और उसके बाद अचानक परिवार के दस लोग गायब हो गए। कई दिनों तक घर का कोई भी सदास्य नहीं दिखने पर गांववालों ने उनकी तलाश शुरू की । पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद घर की तलाशी शुरू हुई । घर पहुंची पुलिस को भीतर एक गड्ढा खुदा हुआ नजर आया। इसपर ग्रामीणों में डर भर गया और तरह-तरह की अफवाहें होने लगीं। पुलिस मौके पर पहुंची और घर में बने गड्ढे को दोबारा खोदा गया, पुलिस जांच और पूछताछ कर ही रही थी की पूरा परिवार घर लौट आया।
पुलिस की पूछताछ में परिवार ने बताया कि तांत्रिक ने उन्हें पूजा के बाद एक बकरा दबाने के लिए कहा । घर के सदस्यों ने खुलासा किया कि वो डर के कारण भाग गये थे और एक फार्म हाउस में छिपे हुये थे। पुलिस ने तांत्रिक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने जनाकारी दी कि बीती 13 जून को उन्हें 10 लोगों के गायब होने की सूचना मिली जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया । दस लोगों के गायब होने की सूचना के बाद गुमशुदगी दर्ज की गई। अब सभी लोग वापस आ गये हैं। पुलिस ने बताया कि कटे बकरे का सर मिलने से प्रथम दृष्टया तांत्रिक विद्या का मामला लग रहा है ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
