हल्द्वानी: भारत की राजधानी दिल्ली में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में दुनिया ने भारत की मेहमान नवाजी देखी। देश में कोई बड़ा आयोजन हो और उत्तराखंड का कनेक्शन ना निकले ऐसा शायद ही हुआ हो। प्रगति मैदान में देवभूमि उत्तराखंड के स्टाल लगाए गए, जहां विदेशी मेहमानों ने उत्पादों की खरीदारी की।
इसके अलावा उत्तराखंड की उप्रेती सिस्टर ने भी खूबसूरत झोड़ गाकर विदेशी मेहमानों का स्वागत किया। उत्तराखंड की बेटियों की मधुर आवाज ने इंदिरा गांधी एयरपोर्ट में मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उत्तराखंड निवासी नीरज उप्रेती और ज्योति उप्रेती को पहाड़ की स्वरागिनी भी कहा जाता है। दोनों बहने सोशल मीडिया पर उप्रेती सिस्टर्स नाम से काफी विख्यात है। इसके अलावा वह टीवी पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुके हैं। दोनों संगीत के माध्यम से लोकभाषा को प्रमोट कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 


