कोरोनावायरस कोविड-19 की दूसरी लहर भारत में धीरे-धीरे कमजोर हुई है लिहाजा विभिन्न राज्यों की राज्य सरकार है अब अपने अपने प्रदेश की जनता को छूट प्रदान कर रही हैं दिल्ली में भी सोमवार से होटल बैंकट हॉल खोलने और शादी समारोह आयोजित किए जाने की छूट दी गई है इसके अलावा राजस्थान सरकार ने भी लॉकडाउन में टीम किए जाने का फैसला लिया है वहीं मध्यप्रदेश ने रविवार को कोरोना कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया है।
राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सोमवार से होटल बैंकट हॉल जिम और योग स्थान को 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ शुरू करने की इजाजत दी है और यह आदेश 28 जून सुबह 5:00 से 5 जुलाई सुबह 5:00 बजे तक लागू रहेगा।
उधर राजस्थान सरकार ने भी कोविड-19 के संक्रमण के मामलों में कमी देखते हुए सरकारी कार्यालय तथा जिन व्यापारिक प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को कम से कम एक टीका लग चुका है वह 3 घंटे अतिरिक्त यानी 7:00 बजे तक खुले रहने की अनुमति दी है इसके साथ ही 28 जून से सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश की अनुमति दी गई है शादी समारोह आयोजित करने वाले स्थानों को भी एक जुलाई से खोलने की परमिशन दी गई है लेकिन यह वही लोग प्रवेश कर पाएंगे जिन्हें कोरोना की कम से कम पहली खुराक लग चुकी हो।
उधर मध्य प्रदेश सरकार ने भी संक्रमण के मामलों को देखते हुए रविवार को कोरोना कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया है मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मीडिया को दिए गए बयान के मुताबिक प्रदेश के 35 जिलों में एक भी कोरोनावायरस केस नहीं आया है लिहाजा अब रविवार को भी कोरोनावायरस लगाना उचित है इसलिए अब नियमानुसार कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोग दुकानें खोल सकते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 
