उत्तराखंड: ऑपरेशन कालनेमि के तहत देवभूमि की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों पर सख़्त कार्रवाई

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड में देवभूमि की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सरकार ने “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत सख़्त कार्रवाई की है। यह अभियान 10 जुलाई से प्रदेशभर में चलाया जा रहा है…जिसका उद्देश्य धर्म और आस्था की आड़ में पाखंड, ठगी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है।

अभियान के तहत हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंहनगर जिलों में व्यापक स्तर पर सत्यापन और प्रवर्तन कार्रवाई की गई। हरिद्वार जिले में 3,091 लोगों का सत्यापन किया गया। इस दौरान 715 मामलों में मुकदमे दर्ज हुए और 305 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: औली में पहली बार दो स्लोप पर होगी राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप

देहरादून जिले में 1,711 लोगों का सत्यापन किया गया। यहां 206 गिरफ्तारियां हुईं…9 मुकदमे दर्ज किए गए और 380 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जनता दर्शन में रो पड़ी बुजुर्ग महिला… डीएम ने तुरंत कर दिया 35 हजार का पानी बिल माफ!

ऊधमसिंहनगर जिले में 220 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए। प्रदेश स्तर पर अब तक 4,802 से अधिक लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। इस दौरान 724 मुकदमे दर्ज हुए और 511 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अवैध रूप से रह रहे 19 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया…जिनमें से 10 को डिपोर्ट किया जा चुका है, जबकि 9 मामलों में कानूनी प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने स्कूलों में उतरेंगे 100 अधिकारी

सरकार का कहना है कि यह अभियान किसी वर्ग या समुदाय के खिलाफ नहीं है….बल्कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और देवभूमि की गरिमा की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है। आस्था की आड़ में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें