हरिद्वार: यूकेएसएसएससी पेपर लीक कांड में उत्तराखंड सरकार का बुलडोजर एक्शन जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने एक बार फिर नकल माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य आरोपी खालिद मलिक के नजदीकी रिश्तेदारों की अवैध संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की है।
हरिद्वार के सुल्तानपुर इलाके में प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को एक अवैध दुकान को ध्वस्त कर दिया। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा। यह कार्रवाई नकल माफिया के खिलाफ सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति का स्पष्ट संकेत है।
प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में साफ संदेश गया है कि कोई भी नकल माफिया कानून से ऊपर नहीं है। कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और सरकार की इस सख्ती का समर्थन किया।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया: सरकार ने जो कदम उठाया है वो बिल्कुल सही है। जब तक ऐसे लोगों पर सख्ती नहीं होगी, तब तक बच्चों का भविष्य खतरे में रहेगा। हमने पहली बार देखा कि सरकार ने इतना तेज़ एक्शन लिया है। अब भरोसा हो रहा है कि नकल माफिया की कमर टूटेगी।
यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षा पेपर लीक घोटाले ने पूरे उत्तराखंड को हिलाकर रख दिया था। परीक्षा में धांधली कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नकल माफियाओं के खिलाफ राज्य सरकार लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। अब तक कई आरोपियों की संपत्तियों पर बुलडोजर चल चुका है।
सरकार का रुख स्पष्ट है…जो युवा मेहनत कर रहे हैं, उनका हक कोई नहीं छीन सकता।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
