हल्द्वानी: हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा चौराहे पर अब लोगों को स्वदेशी और स्थानीय उत्पाद एक ही जगह मिल सकेंगे। यहां “पहाड़ी पिसी नूण” नाम से एक नया स्टोर खोला गया है…जिसे तीन युवाओं सौरभ पंत, संदीप पांडे और योगेंद्र चुफाल ने मिलकर शुरू किया है।
इस स्टोर का उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य छवि कांडपाल बोरा, नगर पार्षद धीरज पांडे, और प्रमोद बोरा सहित कई लोग शामिल हुए।
स्टोर की खासियत
स्टोर के मालिकों का कहना है कि यहां सिर्फ स्थानीय और स्वदेशी सामान ही मिलेगा। जैसे कि घरेलू मसाले, पहाड़ी नमक, हस्तशिल्प और किसानों से सीधे खरीदा गया अनाज। सौरभ पंत ने बताया कि उनका उद्देश्य स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों को बढ़ावा देना है।
लोगों की राय
उद्घाटन में आए लोगों ने इस पहल की तारीफ की। छवि कांडपाल बोरा ने कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देंगे। धीरज पांडे ने कहा कि यह स्टोर स्थानीय संस्कृति और रोजगार को मजबूती देगा।
वोकल फॉर लोकल’ की ओर कदम
यह स्टोर प्रधानमंत्री मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को आगे बढ़ाने वाला एक अच्छा उदाहरण माना जा रहा है। लोग इसे एक सकारात्मक शुरुआत के रूप में देख रहे हैं जो देश और समाज दोनों के लिए फायदेमंद हो सकती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
