देहरादून- उत्तराखंड के कई विभागों में रिक्त पड़ी भर्तियों को सरकार अब भरने जा रही है। इन विभागों ने भर्तियों के प्रस्ताव (अधियाचन) संबंधित भर्ती संस्थाओं को भेज दिए हैं, जिनका अध्ययन किया जा रहा है। अधियाचन के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि कई विभागों में रिक्त पड़ी पदों को जल्द भरने की कार्रवाई शुरू हो सकती है।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग अलग-अलग विभागों के 650 से अधिक पदों पर भर्तियां शुरू करने जा रहा है। आयोग के सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें अपर निजी सचिव सचिवालय प्रशासन के 88 पद, पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार के तीन पद, सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 11 पद, आयोग, शासन व परिषद में सहायक समीक्षा अधिकारी के करीब 120 पदों के अधियाचन प्राप्त हो चुके हैं।पॉलिटेक्निक प्रवक्ता के 398 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव पहले ही मिल चुका है, जिसमें अब 39 पद और बढ़ा दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सभी प्रस्तावों का अध्ययन किया जा रहा है। जल्द ही भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पॉलिटेक्निक प्रवक्ता पदों के लिए भर्ती का सिलेबस तैयार किया जा रहा है।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत 1500 से ज्यादा पदों पर भर्तियां
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से विभिन्न विभागों में 1500 से अधिक पदों पर भर्तियां शुरू की जा रही हैं।इन सभी पदों के भर्तियों के अधियाचन आयोग को मिल चुके हैं। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि वन निगम में स्केलर के 200 पद, विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार, कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक सहित अलग-अलग करीब 1500 पदों के भर्ती के प्रस्ताव उन्हें मिले हैं। इन सभी का अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगस्त के महीने में भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे।उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (यूएमएसएसबी) की ओर से भी ज्यादातर भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किए जा चुके हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीएस रावत ने बताया कि श्रम विभाग के अंतर्गत ईएसआई में चिकित्सकों के 35 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मिल चुका है, जिसके हिसाब से जल्द ही भर्तियां निकाली जाएंगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई? 

