उधम सिंह नगर- जनपद में पुलिस द्वारा वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सितारगंज पुलिस को सफलता मिली है। सितारगज पुलिस ने ढाई हजार रुपए के इनामी हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा पाए 20 साल से फरार अपराधी मुन्ना उर्फ फकीर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वांटेड अपराधी मुन्ना के पास से पुलिस ने एक चाकू भी बरामद किया है।वही सितारगंज कोतवाल सलाउद्दीन खान ने मीडिया को बताया कि एसएसपी उधम सिंह नगर के निर्देश पर पूरे जनपद में वांटेड इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कार्रवाई करते हुए आज सितारगंज पुलिस ने 25 साल पहले हत्या के आरोप में सन 2000 में उम्र कैद की सजा मिलने के बाद से फरार ढाई हजार रुपए का इनामी अपराधी मुन्ना उर्फ फकीर को गिरफ्तार किया है। मुन्ना के पास से पुलिस ने चाकू भी बरामद किया है। जिसके जिसको लेकर भी मुकदमा भी दर्ज किया गया है। वही इस शातिर अपराधी पर यूपी में भी कई मुकदमे दर्ज है। रतन पकड़े गए अपराधी मुन्ना को जेल भेजा जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
