उधम सिंह नगर- अक्सर अवैध खनन के मामले में बदनाम रहने वाले उधम सिंह नगर जिले में प्रशासन अब हरकत में आकर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है जिसकी बानगी मंगलवार को बाजपुर में देखने को मिली जहां बाजपुर एसडीएम ए पी बाजपेई ने अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 1 दर्जन से अधिक वाहनों और अवैध खनन में लिप्त एक स्टोन क्रेशर को भी सीज किया है।
उत्तराखंड- बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोनावायरस की दवा, जानिए कीमत
प्रशासन की कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। बता दें कि पिछले लंबे समय से प्रशासन को बाजपुर की कोसी नदी में अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। जिसके चलते बाजपुर एसडीएम एपी बाजपाई ने राजस्व और पुलिस विभाग के साथ औचक छापेमारी की। प्रशासन की टीम को देखते ही खनन माफिया भागने लगे। प्रशासनिक टीम ने तत्परता दिखाते हुए 1 दर्जन से अधिक अवैध खनन से भरे वाहनों को पकड़ लिया और अवैध खनन में लिप्त स्टोन क्रेशर को भी सील कर दिया है।

BREAKING NEWS- प्रदेश में फूटा कोरोना बम,103 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
जिसके बाद अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए बाजपुर एसडीएम ने जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम एपी बाजपाई ने बताया कि सीज स्टोन क्रेशर के क्रय विक्रय पर रोक लगा दी गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ मिलकर 11 स्थानों पर पिकेट लगाई गई है जिससे अवैध खनन पर रोक लगाई जाएगी।
उत्तराखंड- यहां भूमिया मंदिर में पूजा करने जा रही महिला को गुलदार ने मार डाला, गॉव में दहशत
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
