लालकुआं। हल्द्वानी से लालकुआं की ओर आ रहे दो वहां ओवरटेक के चक्कर में आपस में भिड़ गए, जिसमें होंडा कंपनी के छोटा हाथी में रखे आधा दर्जन से अधिक नई मोटरसाइकिलें सड़क में बिखर कर चकनाचूर हो गई, जबकि ट्रक एवं छोटा हाथी के चालक बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें गंभीरावस्था में हल्द्वानी स्थित एस टी एच चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां एक चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरापड़ाव स्थित होंडा शोरूम से आधा दर्जन गाड़ियां लेकर हौंडा कंपनी का छोटा हाथी लालकुआं की ओर को आ रहा था, कि मोतीनगर चेक पोस्ट के ठीक सामने निर्माणधीन सड़क से गुजरते समय अचानक उक्त छोटा हाथी ने ट्रक से ओवरटेक किया इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में अपना वाहन ट्रक की ओर मोड़ दिया,
जिससे ट्रक और छोटा हाथी में भिड़ंत हो गई, जिसमें आधा दर्जन नई मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त होकर सड़क में बिखर गई, वही ट्रक एवं छोटा हाथी दोनों क्षतिग्रस्त हो गए, साथ ही दोनों के चालक भी घायल हो गए, जिसमें छोटा हाथी के चालक की हालत अधिक गंभीर बनी हुई है, दोनों को हल्द्वानी के एस टी एच चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, वहीं लालकुआं पुलिस की मौजूदगी में पुलिस एवं प्रत्यक्षदर्शियों ने सड़क में बिखरी नई मोटरसाइकिलों को किनारे लगाकर लगभग 15 मिनट बाद हाईवे का यातायात सुचारू करवाया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला
उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित
उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 
