रामनगर – गुरुवार की शाम रामनगर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सांवल्दे क्षेत्र में जंगल के अंदर पेड़ से एक युवक का शव लटके होने की सूचना मिलने के बाद जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया, तो वही घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकार बलजीत सिंह भाकुनी एवं कोतवाल अरुण कुमार सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ पर लटके शव को नीचे उतरकर उसकी शिनाख्त की तो मृतक की शिनाख्त गणेश कठायत उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम ढेला के रूप में हुई,
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकार बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि बरामद शव 2 से 3 दिन पुराना है उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक काफी समय से घर से लापता था, तथा कभी-कभी घर में आने के बाद लापता हो जाता था, उन्होंने बताया कि परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि मृतक अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों को भी धमकियां देता था, पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है तथा शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कर्म का पता चल सकेगा, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली टनल हादसा: एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की तलाश अब भी जारी
लालकुआं : आईटीसी पेपर मिल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
देहरादून :(बड़ी खबर) स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने की 7 बड़ी घोषणाएं
उत्तराखंड : मुक्तेश्वर घूमने आए पर्यटकों की टैंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो की मौत कई घायल
महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने फहराया तिरंगा, बोले- जिम्मेदारी और पारदर्शिता से करें कर्तव्यों का पालन
मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में कल भारी बारिश का अलर्ट जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
हल्द्वानी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, PWD ने तैयार किया प्लान 


