weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून-(बड़ी खबर) बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठिठुरन, साइक्शलोन हमून के असर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun News-उत्तराखंड के ऊंच्च हिमालय क्षेत्र में बरसात और हिमपात के बाद अब ठिठुरन भरी ठंड प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में प्रारंभ हो गई है जिससे लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं ।तथा कहीं कहीं अलाव भी जलने लगे हैं ऊंचे हिमालय क्षेत्र में पिछले दिनों हुई बर्फबारी ने पूरी केदार घाटी क्षेत्र में ठंड को अपने आगोश में ले लिया है लेकिन 30 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने के साथ वाले दिनों में एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा जबकि अब राज्य के मैदानी क्षेत्रों में भी अब गुनगुनी ठंड पड़ने लगी है मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड अपना पूरा रूप दिखायेगी।


उधर उत्तर भारत के राज्यों में सुबह के समय स्मॉग और धुंध की चादर देखने को मिल रही है. वहीं, भारत के उत्तरी तट, गंगीय पश्चिम बंगाल और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। IMD के मुताबिक, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग

साइक्शलोन हमून के असर से तमिलनाडु और देश के कुछ तटीय राज्यों में आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी तो वहीं, कुछ राज्यों में आज मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग ने दो तूफानों को लेकर भी अलर्ट जारी किया था. इसमें से हमून तूफान खेपुपारा और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट को पार कर सकता है. यह चक्रवाती तूफान 65-75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, नई दिल्ली में आज कोहसा रहेगा. वहीं, 26 अक्टूबर को भी दिल्ली में कोहासा रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में नई दिल्ली के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिलेगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें