Uttarakhand- देवभूमि उत्तराखंड के लिए जम्मू कश्मीर के पुलवामा से दुःखद खबर सामने आ रही है। देवभूमि का जवान शहीद हुए जानकारी के मुताबिक वे किरु में तैनात थे।
शहीद जवान की पहचान दीपक सिंह सुगड़ा के रूप में हुई है। बताया गया है कि वे मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।
वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। बताया गया है।कि शहीद जवान दो सप्ताह पूर्व ही छुटियां पूरी कर अपनी ड्यूटी पर गए थे। वह 2 बार पैरा स्पेशल कमांडो ट्रेनिंग ले चुके थे। मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील के बेलपट्टी क्षेत्र के सुगड़ी गाँव निवासी दीपक सुगड़ा पुत्र मोहन सिंह भारतीय सेना में कार्यरत थे वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के किरू में थी, जहां गुरूवार को वे शहीद हो गए। हालांकि अभी तक उनकी शहादत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। शहीद जवान दीपक वर्ष 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे।
बताया गया है कि शहीद दीपक अपने पीछे एक साल के
मासूम बेटे सहित भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए हैं।उनकी पत्नी हिमानी देवी का भी तीन माह पूर्व निधन हो चुका है। वर्तमान में उनका मासूम बेटा गांव में अपनी दादी कोसुरी देवी के साथ रहता है। अभी तक कोसुरी देवी को भी दीपक की शहादत की खबर नहीं दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला
उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित
उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 
