- भीमताल में बड़ा हादसा : तालाब में डूबने से पंजाब के दो पर्यटकों की मौत।
भीमताल (नैनीताल)- नैनीताल जनपद में इस वक्त पर्यटक सीजन जोरों पर चल रहा है। वहीं इस दौरान जनपद के भीमताल से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। भीमताल के मूसाताल में डूबने से दो पर्यटकों की मौत हो गई है। दोनों युवक वायु सेना में कार्यरत थे। पुलिस ने शवों को निकाल पोस्टमार्टम कि तैयारी में जुटी।
उत्तराखण्ड में भीमताल के समीप मूसाताल में डूबने से दो पर्यटकों की मौत हो गई है। दोनों युवक भारतीय वायुसेना में कार्यरत बताए जा रहे हैं। नैनीताल जिला पुलिस ने दोनों को टाल से निकलकर पंचनामे और पोस्ट मोर्टेम की कार्यवाही के लिए रख दिया है।
सीओ भावली, प्रमोद साह ने बताया कि ये चार पर्यटक पाठानकोट से भीमताल और नैनीताल घूमने आए थे। आज ये लोग भीमताल से मूसाताल घूमने पहुंचे थे। ये कुल आठ लोग आए थे, जिसमें चार युवक और चार युवती थी। ग्रुप से प्रिंस यादव और साहिल तालाब में नहाने के लिए उतरे। अचानक दोनों युवक डूब गए।इनके साथियों ने शोर मचाया, लेकिन डूबते युवकों को कोई नहीं बचा सका। सूचने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव को तालाब से बाहर निकला। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने चेतावनी बोर्ड लगाए हैं,लेकिन बावजूद इसके लोग इन क्षेत्रों में नहाना जारी रख रहे हैं और ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गंगा स्वच्छता और महाकुंभ पर बड़ा प्लान, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात
हल्द्वानी : (बधाई) शहर की बेबी मेहर कौर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
उत्तराखंड : शिक्षा निदेशालय मारपीट केस में बड़ा एक्शन, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
IMD का अलर्ट: उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
CAA के तहत उत्तराखंड में 153 लोगों को मिली भारत की नागरिकता
हन भागवत ने बताया समाज सुधार का फॉर्मूला, उत्तराखंड में दिया बड़ा संदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के निर्देश – सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी
हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत, संगठन को मिलेगी नई दिशा
उत्तराखंड : यहाँ इस हरकत पर शिक्षक निलंबित
उत्तराखंड: खाई में गिरी कार, पति पत्नी की गई जान 

