- ऑपरेशन कालनेमि: दो बांग्लादेशी महिला नागरिक गिरफ्तार।
देहरादून- ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस, एलआईयू और एसओजी की संयुक्त टीम ने पटेलनगर क्षेत्र से अवैध रूप से निवास कर रही दो बांग्लादेशी महिला नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
संयुक्त टीम द्वारा पूजा विहार, चन्द्रबनी क्षेत्र में चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान दोनों महिलाएं संदिग्ध पाई गईं। पूछताछ और तलाशी में उनके पास से बांग्लादेशी परिचय पत्र व परिवार रजिस्टर बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे पश्चिम बंगाल बॉर्डर से अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसी थीं।
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान इस प्रकार हुई—
- यासमीन पुत्री मोहम्मद तोहिद मियां, निवासी शहीद मियां कालोनी, सिलहट नगर निगम, बांग्लादेश।
- राशिदा बेगम पुत्री मोहम्मद उल्ला, निवासी ग्राम रामों, थाना व जिला चटग्राम, बांग्लादेश।
पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाओं को नियमानुसार बांग्लादेश डिपोर्ट करने की वैधानिक प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। गौरतलब है कि ऑपरेशन कालनेमि के तहत अब तक देहरादून से 05 अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार कर डिपोर्ट किए जा चुके हैं, जबकि 07 नागरिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ मेहंदी में फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा को लेकर आई Update
उत्तराखंड :(गजब) यहाँ दूसरों की जगह बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे 8 नाबालिग पकड़े
उत्तराखंड: बहला फुसला कर धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म का किया प्रयास
उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार 

