- दुःखद हादसा- शादी समारोह में जा रहे उत्तराखंड के पांच लोगों की दर्दनाक मौत,कार काटकर निकाले गए शव।
पीलीभीत (उत्तरप्रदेश)- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया थाने के पास रात करीब 12 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के खटीमा निवासी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। वे एर्टिगा कार में सवार थे, जिसमें कुल 11 लोग थे। जैसे ही उनकी कार न्यूरिया थाने के पास पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई।
हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए पुलिस को जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में शरीफ अहमद (50), बाबुद्दीन (60), मुन्नी (65), कार ड्राइवर (35), और राकिब (10) शामिल हैं। घायल व्यक्तियों में मंजूर अहमद (65), गुलाम अहमद (8), रईस अहमद (45), अमजदी (55) और जाफरी बेगम (60) शामिल हैं। यह लोग उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र के जमौर गांव और आसपास के इलाकों के रहने वाले थे। वे 5 दिसंबर को पीलीभीत में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे और 6 दिसंबर की रात को अपनी वापसी कर रहे थे। शादी के बाद हुए वालीमे की दावत के दौरान, दुल्हन पक्ष के लोग पीलीभीत से वापस खटीमा लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। कार जैसे ही शाने गुल मैरिज हॉल के पास पहुंची, वह अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई। हादसे में पेड़ भी टूटकर कार पर गिर गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की। बाद में पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडे भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का इलाज सुनिश्चित किया। इस दुखद घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत 
