काशीपुर। उधम सिंह नगर के काशीपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा टांडा उज्जैन क्षेत्र में हुआ…जहां मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही हाइड्रा क्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। महिला को 108 एंबुलेंस से राजकीय चिकित्सालय काशीपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार टांडा उज्जैन निवासी सुनील यादव की पत्नी राज कुमारी यादव (52) रविवार सुबह घर के सामने स्थित शिव मंदिर में पूजा करने गई थीं। पूजा के बाद वह सड़क पार कर अपने घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान हाइड्रा क्रेन संख्या UK18 CA 4521 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
महिला की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया….लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। राजकीय चिकित्सालय पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना महिला की बेटी और उसके ससुराल पक्ष को भी दी गई है।
घटना के बाद हाइड्रा क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल हाइड्रा क्रेन को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
काशीपुर कोतवाली पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना के समय क्रेन की गति कितनी थी और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।
काशीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने हाइड्रा क्रेन को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी पहुंचे चोरगलिया, जनता की समस्याएं सुनीं और दे गए ये बड़ी सौगात
उत्तराखंड: तलवार से किया ताबड़तोड़ हमला, बचने की कोशिश में कट गया हाथ; दोनों भाई अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने मारी टक्कर, मौत !
लालकुआं वालों के लिए बड़ी खबर! सांसद अजय भट्ट के सामने रखे गए ये बड़े मुद्दे
रामनगर : इस इलाके में पर्यटन गतिविधियों को हरी झंडी
नैनीताल :(बड़ी खबर) यहां पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़, चली गोलियां
उत्तराखंड: यहां हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को पीटने की धमकी देना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन
हल्द्वानी :CM पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को नैनीताल भ्रमण पर रहेंगे
मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए आगे आए युवा, राहुल सिंह दरम्वाल ने CMS से की वार्ता 
