लालकुआं: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत लालकुआं में देशभक्ति और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट ने नगर के दोनों प्रवेश द्वारों पर बनाए गए स्वागत द्वार और तिरंगा लाइट का लोकार्पण किया।
नवनिर्मित स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइट से लालकुआं की सुंदरता बढ़ने के साथ नगर को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। तिरंगा लाइट के जरिए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को भी प्रदर्शित किया गया है।

लोकार्पण के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने सांसद अजय भट्ट के साथ लालकुआं के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में यातायात, बिजली की लाइन, रेलवे से जुड़े कार्य, बाईपास और भविष्य की विकास योजनाओं पर बातचीत हुई।
अध्यक्ष ने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं का समाधान और लालकुआं का व्यवस्थित विकास नगर पंचायत की प्राथमिकता है।
बैठक में आवासीय क्षेत्र से गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। अध्यक्ष ने सुरक्षा को देखते हुए लाइन को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग रखी।
सांसद अजय भट्ट ने इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समस्या को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कराने के लिए पहल करने का आश्वासन दिया।
बैठक में लालकुआं रेलवे क्षेत्र में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। अध्यक्ष ने कहा कि इन कार्यों से नगर की सुंदरता और नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा।
लालकुआं में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने बाईपास निर्माण का मुद्दा भी सांसद के सामने रखा। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों के नगर के बीच से गुजरने के कारण लोगों को परेशानी होती है। बाईपास बनने से यातायात का दबाव कम होने और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
सांसद अजय भट्ट ने इस संबंध में आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।
बैठक में प्रस्तावित ग्रीन बाईपास को लेकर भी चर्चा हुई। सांसद ने बताया कि इससे क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होने और लालकुआं से मुरादाबाद की यात्रा में समय कम होने में मदद मिल सकती है।
अध्यक्ष ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापार, रोजगार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि नगर का विकास केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है। सड़क, यातायात, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना भी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नगरवासियों के सहयोग से लालकुआं को अधिक सुंदर, व्यवस्थित और विकसित बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में नगर पंचायत बोर्ड सदस्य नेहा आर्य, धन सिंह बिष्ट, योगेश उपाध्याय, शबनम, सुरेश शाह, दीपा, हेमंत पांडे और भुवन पांडे सहित नामित सदस्य विनोद श्रीवास्तव, गौरव कपूर और तारा पांडे मौजूद रहे।
इसके अलावा सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती, पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और नगर के गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने सांसद अजय भट्ट, बोर्ड सदस्यों, नामित सदस्यों, अधिकारियों-कर्मचारियों और नगरवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लालकुआं का विकास उनकी प्राथमिकता है और नगर की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
