देहरादून। शहर के पार्क रोड इलाके में पैसों के हिसाब-किताब को लेकर हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। आरोप है कि तीन युवकों ने दो भाइयों पर तलवार और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना 13 अगस्त 2026 की रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुल पार्क रोड निवासी कुलविंदर सिंह ने नगर कोतवाली में शिकायत दी। शिकायत के अनुसार जसप्रीत सिंह ने ऋतिक मेहता और उसके भाई कार्तिक मेहता को पैसों के हिसाब-किताब को लेकर अपने घर के पास बुलाया था।
आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद जसप्रीत सिंह, हरदयाल सिंह और वंश राठी ने दोनों भाइयों पर तलवार और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने दोनों युवकों के सिर पर तलवार से वार किया। बचाव के दौरान कार्तिक मेहता के हाथ पर तलवार लग गई…जिससे उसका हाथ करीब 90 प्रतिशत तक शरीर से अलग हो गया।
वहीं ऋतिक मेहता की कोहनी में गंभीर चोट लगी और उसका हाथ भी कट गया। हमले के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
आरोप है कि घायल होने के बाद भी हमलावरों ने दोनों की पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों युवकों को हमलावरों से बचाया।
घायलों को पहले दून अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद दोनों को मसूरी रोड स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया…जहां उनका उपचार और ऑपरेशन किया जा रहा है।
कुलविंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने जसप्रीत सिंह, हरदयाल सिंह और वंश राठी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
नगर कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पुलिस विवाद की वजह, घटना की परिस्थितियों और हमले में इस्तेमाल हथियारों समेत अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
कैलाश चंद्र भट्ट, प्रभारी नगर कोतवाली ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU
Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत 
