लालकुआं। नैनीताल से वापस लौट रहे पर्यटक की कार का टायर मोटाहल्दू में फटने से कार ट्रक से जा टकराई, परिणाम स्वरूप कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, कार चालक मामूली रूप से जख्मी हो गया, परंतु सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर को बनारस निवासी एक एडवोकेट का परिवार वैगनआर कार से नैनीताल घूम कर वापस लौट रहा था, जैसे ही उक्त कार मोटाहल्दू के समीप पहुंची ही थी तभी कार का अगला टायर तेज धमाके के साथ फट गया, और परिणाम स्वरुप कार असंतुलित होकर सामने से आ रहे एक ट्रक से जा टकराई, परंतु सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई।
लेकिन कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही कार का शीशा टूटने के चलते एक शीशे का टुकड़ा कार चालक के हाथ में घुस गया, जिससे वह मामूली रूप से जख्मी हो गया। आसपास के दुकानदारों एवं प्रत्यक्षदर्शियों ने कार में सवार परिजनों को बाहर निकाला तथा दोनों वाहनों को सड़क के किनारे कर यातायात व्यवस्थित किया, मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाली के पुलिस कर्मियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
