हल्द्वानी : शोरूम से चोरी हुई तीन स्कूटी 24 घंटे में बरामद, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार
हल्द्वानी में पुलिस ने बड़ी तत्परता दिखाते हुए शोरूम से चोरी हुई तीन स्कूटी महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर ली हैं। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बरेली रोड स्थित बालाजी मोटर्स शोरूम से तीन स्कूटी चोरी होने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान खुलासा हुआ कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि शोरूम का पूर्व कर्मचारी हिमांशु ही था। आरोपी ने शोरूम की गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी का फायदा उठाकर चोरी को अंजाम दिया।
टीपी नगर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी की गई तीनों स्कूटी बरामद कर लीं। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती
बड़ी ख़बर: पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर देहरादून से गिरफ्तार
उत्तराखंड: दहेज के लिए जुल्म, पिटाई के बाद तीन तलाक देकर किया बेघर 
