हल्द्वानी में टीपी नगर हत्या कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। टीपी नगर क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चंद्र ने बताया कि हापुड़ निवासी भोगेंद्र सिंह की हत्या पैसों के लेन-देन के विवाद में की गई थी। मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, भोगेंद्र सिंह की हत्या हल्द्वानी के टांडा जंगल में की गई थी। उसे पहले पैसों के लेनदेन के बहाने बुलाया गया और फिर सिर पर वार कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी।
गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी बालम सिंह बिष्ट के साथ हरीश नेगी और उमेश बोरा शामिल हैं। तीनों आरोपी हल्द्वानी के ही निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने जुर्म स्वीकार करते हुए हत्या की वजह पैसों का विवाद बताया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त वस्तुएं भी बरामद कर ली हैं। एसपी सिटी ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस टीम को सफलता पर वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर ) इस अधिकारी को हटाया गया
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का आया UPdate
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM धामी कल हल्द्वानी दौरे पर, ये है कार्यक्रम
हल्द्वानी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का होली मिलन समारोहहोली के गीतों पर झूमे पत्रकार, नेता और अधिकारी
उत्तराखंड: पूर्णागिरि धाम बनेगा सालभर का आस्था केंद्र, सीएम का बड़ा संकल्प
उत्तराखंड: 256 करोड़ की लागत से बन रहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, सीएम धामी ने लिया जायजा
उत्तराखंड: चम्पावत को 74 करोड़ की बड़ी सौगात, सीएम धामी ने खोले विकास के द्वार
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM रयाल ने की गहन समीक्षा, अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, कोताही बर्दाश्त नहीं होगी
उत्तराखंड : टनकपुर में सीएम ने दिखाई हरी झंडी, दो वाहन सेवा में रवाना 
