लालकुआं- भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी द्वारा आयोजित कराए गए बिन्दुखत्ता के हाट कालिका मंदिर में खिचड़ी भोज में हजारों लोगों ने शिरकत की माघ के महीने आयोजित इस वृहद खिचड़ी भोज आयोजन में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ के बाद राजनीतिक गलियारे में भी तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है लोगों का यह भी कहना है कि इस माघ के महीने की खिचड़ी से अगले माघ के महीने के चुनाव पर हेमंत द्विवेदी ने सटीक निशाना साधा है।

यही नहीं इस खिचड़ी भोज आयोजन में अब तक हेमंत द्विवेदी से किनारा करने वाले कई भाजपाई अब खुलकर सामने आए हैं कई भाजपा नेता इस आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने में जुटे रहे। यह माघ महीने का खिचड़ी भोज इसलिए भी अब चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि अगले माघ में चुनावी बिगुल बज जाना है और मिशन 2022 के लिए लालकुआं विधानसभा से हेमंत द्विवेदी पूरी तरह से ताल ठोकते नजर आ रहे हैं।

2017 में भी हेमंत द्विवेदी ने लालकुआं विधानसभा से अपनी दावेदारी की थी इस बार 2022 में वह भाजपा के कई धड़ो के कार्यकर्ताओ को साधते हुए नजर आए और इस सामूहिक खिचड़ी भोज के कार्यक्रम में दोपहर होने तक भारी भीड़ उमड़ कर पहुंची।
राजनीति की पिच पर अब खुलकर खेलेंगे हेमंत द्विवेदी
लालकुआं विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदाताओं वाले बिंदुखत्ता गांव में हेमंत द्विवेदी द्वारा खिचड़ी भोज आयोजन कराने से यह स्पष्ट हो गया है कि अब हेमंत द्विवेदी राजनीति के पेज पर खुलकर खेलेंगे अगले साल इसी समय चुनाव होने हैं लिहाजा अब संगठन के साथ साथ लोगों को भी चुनावी सरगर्मियां का एहसास हो गया है।

कई नेता बोले हमें तो खिचड़ी का न्योता मिला था
पूर्व दर्जा मंत्री हेमंत द्विवेदी द्वारा बिन्दुखत्ता में आयोजित हुए हवन यज्ञ और खिचड़ी भोज कार्यक्रम में ज्यादातर भाजपा नेता खुलकर सामने आए तो कई पत्रकारों को देखकर यह कहने लगे कि हमें तो खिचड़ी खाने का न्योता मिला है। हालांकि जब इस पर पूर्व दर्जा मंत्री हेमंत द्विवेदी जी से कार्यक्रम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए सब ऊपर वाले की माया है कहकर अपना जवाब दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
