कांवड़ यात्रा में इस बार नहीं होगी कोई चूक! सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार: आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को समय रहते तैयारियां पूरी करने के निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस बार “सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़” के लक्ष्य के साथ काम किया जाए। उन्होंने महिला श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त संख्या में पिंक टॉयलेट, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, विश्राम स्थल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार

सीएम धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और एआई आधारित निगरानी व्यवस्था का प्रभावी उपयोग हो। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग यातायात व्यवस्था बनाई जाए। किसी भी स्थिति में वीआईपी मूवमेंट के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज

उन्होंने सभी प्रमुख घाटों और कांवड़ मार्गों पर मेडिकल कैंप, एंबुलेंस, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और जरूरत पड़ने पर वाटर एंबुलेंस तैनात रखने के निर्देश दिए। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस और अग्निशमन विभाग को भी पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि होटल, ढाबों और भोजनालयों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच हो। सभी प्रतिष्ठानों पर लाइसेंस और पंजीकरण स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होना चाहिए। साथ ही ऊंची कांवड़ और तय मानकों से अधिक आवाज वाले डीजे वाहनों पर भी प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा के साथ-साथ महाकुंभ-2027 की तैयारियां भी बिना किसी बाधा के जारी रहनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ काम करने और चौबीसों घंटे कंट्रोल रूम व हेल्पलाइन सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें